पंजाब: सतीश पूनिया भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी

पंजाब: सतीश पूनिया भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी

प्रेषित समय :17:14:18 PM / Tue, Aug 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

लुधियाना. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है. बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हवाई दुर्घटना में मौत के बाद पंजाब भाजपा प्रभारी का पद खाली था. अब पार्टी ने उनकी जगह राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंबे समय से पंजाब में सक्रिय हैं. उनके साथ डॉ पूनिया भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहे हैं. पार्टी ने इससे पहले भी अप्रत्यक्ष तौर पर डॉ पूनिया को ही पंजाब की बागडोर सौंपी थी. पंजाब अध्यक्ष के चुनाव से लेकर उनकी टीम के गठन में डॉ पूनिया की अहम भागेदारी रही है.

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में डॉ सतीश पूनिया की अहम भूमिका रही है. पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था. डॉ सतीश पूनियां तब से लगातार हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-