जबलपुर में फ्लाईओवर से गिरे दो पहिया सवार युवक की मौत, सर्विस रोड से गिरा

जबलपुर में फ्लाईओवर से गिरे दो पहिया सवार युवक की मौत, सर्विस रोड से गिरा

प्रेषित समय :16:37:48 PM / Thu, Aug 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में फ्लाईओवर से देर रात दो पहिया वाहन सवार युवक प्रमोद दास अनियंत्रित होकर गिर गया, हादसे में युवक के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख राह चलते लोगों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार करोंदा नाला बायपास रोड पर स्थित शराब दुकान में कार्यरत प्रमोद दास देर रात एक बजे के लगभग अपने दो पहिया वाहन से मदनमहल स्थित घर जाने के लिए निकला. जब वह फ्लाईओवर से आगे बढ़ रहा था, इसदौरान वह सर्विस रोड से अनियंत्रित होकर दो पहिया वाहन सहित नीचे गिर गया, हादसे में प्रमोद के सिर, हाथ, पैर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. प्रमोद को मृत हालत में देख राह चलते लोग रुक गए.

 जिन्होने पुलिस को खबर दी. इधर भाई के घर न आने से बड़े भाई प्रदीप कुमार ने फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा, पहले तो यही समझा कि गाड़ी चला रहे होगे इसलिए फोन नहीं उठाया, कुछ देर बाद फिर फोन लगाया तो लोगों ने कॉल रिसीव कर घटना के बारे में जानकारी दी. खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, इस दौरान पुलिस भी आ चुक ी थी. परिजनों ने पुलिस को शिनाख्ती करते हुए कहा कि भाई प्रमोद है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि देर रात पानी गिर रहा था, हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना के समय युवक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ब्रिज के ऊपर से सीधे नीचे जा गिरा. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. दुर्घटना स्थल पर वाहन के परखच्चे बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-