पमरे से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय, 2 और ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी

पमरे से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय, 2 और ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी

प्रेषित समय :18:34:51 PM / Fri, Aug 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जोनल रेलों पर संचालित स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 2 और स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है. ये दोनों ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी. रेगुलर होने के उपरांत अब ये दोनों ट्रेनें परिवर्तित नए नंबरों के साथ संचालित होगीं. नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

1- गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

स्पेशल गाड़ी संख्या 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए नए नम्बर गाड़ी संख्या 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस दिनांक 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर दिनांक 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को नियमित चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के बयाना, गंगापुरसिटी, कोटा, भवानीमण्डी एवं शामगढ़ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

2- अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

स्पेशल गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए नए नम्बर गाड़ी संख्या 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर दिनांक 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद दिनांक 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को नियमित चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी जंक्शन, हिण्डौन सिटी एवं बयाना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-