जबलपुर के बिलहरी बाजार में सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों और राहगीरों ने भागकर बचाई जान

जबलपुर के बिलहरी बाजार में सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों और राहगीरों ने भागकर बचाई जान

प्रेषित समय :21:35:37 PM / Thu, Aug 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बिलहरी बाजार में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई. जब दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही. सांडों को लड़ता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. अचानक हुई इस भिड़ंत के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात भी रुक गया.

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांडों की लड़ाई का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है. सांडों के अचानक लडऩे या सड़क पर दौडऩे से कई बार बाइक और स्कूटी सवार संतुलन खोकर गिर चुके हैं. पैदल चलने वाले और बुजुर्ग भी मवेशियों की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए जिम्मेदार विभाग को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-