जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के रांझी, घमापुर, कांचघर और खमरिया क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बारिश के बाद जलस्रोतों में सुधार होने से शनिवार से इन इलाकों में 2 समय नियमित पानी सप्लाई शुरू होगी. पिछले दिनों किल्लत के कारण लोगों को सिर्फ 1 समय ही पानी मिल रहा था.
नगर निगम के जल प्रभारी दामोदर सोनी के अनुसार अच्छी बारिश से परियट डैम में भरपूर पानी आ चुका है. इसके साथ ही बंद पड़ी बरगी नहर से रांझी जल संशोधन संयंत्र को जलापूर्ति बहाल कराने में विधायक अशोक रोहाणी ने अहम भूमिका निभाई. अब दोनों स्रोतों से पर्याप्त पानी मिलने के कारण रांझी संयंत्र अपनी पूरी क्षमता से काम करेगा. इससे चारों बड़े रिहायशी इलाकों में पेयजल संकट पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
परियट डैम और बरगी नहर से मिला सहारा
नगर निगम प्रशासन ने जल वितरण प्रणाली को दुरुस्त कर सभी टंकियों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है. संयंत्र से निर्बाध सप्लाई चालू होने से हजारों परिवारों को सुबह और शाम पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

