जबलपुर में सूने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले भागे चोर, प्रापर्टी डीलर के घर में वारदात

जबलपुर में सूने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले भागे चोर, प्रापर्टी डीलर के घर में वारदात

प्रेषित समय :16:28:35 PM / Sat, Aug 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित ग्राम सूखा में रहने वाले प्रापर्टी डीलर सुशील सेन के घर में चोरों ने उस वक्त धावा बोल दिया, जब उनकी मां अस्पताल में भरती रही. सुशील भी अपनी मां की देखभाल में लगे रहे. चोरों ने घर से सोने, चांदी के जेवर व नगदी एक लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया.

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि  ग्राम सूखा माढ़ोताल निवासी सुशील सेन प्रापर्टी डीलर का काम करते है. उनके एक मकान में मां विमला सेन अके ली रहती है, मकान के ऊपरी हिस्से में एक किराएदार है. करीब 20 दिन पहले विमला सेन की तबियत खराब होने के कारण सुशील ने अस्पताल में भरती कराया  है. इस बीच अज्ञात चोर सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पेटी व सूटकेस में रखा सोने का हार, झुमकी, चैन, अंगूठियां, कंगन, चांदी का कड्डोरा, पायल, बिछिया व एक लाख रुपए नगद चोरी कर लिए. चोरों ने जाते जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े और हार्डडिस्क अपने साथ ले गए.

बीती सुबह किराएदार ने घर का ताला टूटा देखा तो सुनील सेन को खबर दी. उन्होने शाम को घर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा, सूटकेस व पेटी में रखे सोने के जेवर व नगदी गायब है. सुशील सेन के घर हुई चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. सुशील सेन ने रात को थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-