नाले में मिला युवक का शव, गले में थी रस्सी, घर से टहलने निकला था

नाले में मिला युवक का शव, गले में थी रस्सी, घर से टहलने निकला था

प्रेषित समय :19:37:38 PM / Sun, Aug 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ग्राम डुंडी फाटक के पास एक नाले के समीप रविवार शाम करीब 4 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया, मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनपुर मझौली निवासी विपिन पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है. वह डुंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र में रह रहा था. परिजनों ने बताया कि विपिन शनिवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी. रविवार सुबह तलाश के दौरान विपिन का शव डुंडी फाटक के पास नाले के समीप पड़ा मिला. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के गले में रस्सी बंधी हुई मिली है.

इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-