जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल क्षेत्र स्थित श्रीराम कालेज से लौट रहे इंजीनियरिंग के छात्र अविनाश कुमार को आयुष राजपूत नामक बदमाश ने चाकू अड़ाकर दस हजार रुपए लूट लिए. लुटेरा चाकू की नोंक पर अविनाश को क्षेत्र में ही एक रेंस्टारेंट ले गया, जहां पर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने छात्र अविनाश की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
बताया गया है कि राहुल प्लाट्स नीमेखड़ा गोराबाजार निवासी अविनाश कुमार उम्र 21 वर्ष श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढाई करता है. अविनाश पे्रक्टिल परीक्षा देकर कालेज से घर जाने के लिए निकला. रास्ते में आयुष राजपूत नामक बदमाश ने रोककर चाकू अड़ा दिया. इसके बाद चाकू की नोंक पर तिवारी रेस्टारेंट ले गया. यहां पर आयुष ने अविनाश के जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए, इसके बाद चाकू मारने की धमकी देते हुए यूपीआई से पांच हजार रुपए सुमित सिंह गौर के एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए.
यहां तक कि रेस्टारेंट में चाय नाश्ता का बिल चुकवाते हुए वीडियो बना लिया. दहशतजदा युवक अविनाश कुछ नहीं बोल पाया. आरोपी लुटेरा आयुष धमकी देते हुए मौके से भाग निकला. अविनाश ने परिजनों व दोस्तों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को बताया. जिसपर पुलिस ने 309(6), 296(ए), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी आयुष की तलाश शुरु कर दी है. विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

