जबलपुर की मांडवा बस्ती से कुख्यात बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, कांचघर ले जाकर पीटा, दमोहनाका में फेंककर भाग निकले

जबलपुर की मांडवा बस्ती से कुख्यात बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, कांचघर ले जाकर पीटा, दमोहनाका में फेंककर भाग निकले

प्रेषित समय :17:40:32 PM / Sun, Aug 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोरखपुर रामपुर मांडवा बस्ती में कुख्यात बदमाश राहुल काला व उसके साथियों ने कार से अंकित नामक युवक का अपहरण कर लिया. जिसे कांचघर ले जाकर बुरी तरह पीटा, चैन व अंगूठी छीना और दमोहनाका में फेंककर भाग निकले.

बताया गया है कि मांडवा बस्ती रामपुर निवासी अंकित रैकवार उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त आलोक के वट के साथ स्कूटी रात लगभग 1 बजे घर मांडवा से तीन पत्ती राजा सलाम भोजनालय खाना खाने जा रहे थे. घर से कुछ दूर पहुंचे थे कि राहुल साहू उर्फ काला ने 2 अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर पुरानी रंजिश पर गाली गलौज शुरु कर दी. अंकित ने गालियां देने से मना किया तो तीनों मारपीट कर दी.

अलोक केवट डर के कारण वहां से भाग गया, राहुल साहू उर्फ काला और राहुल काला के साथियों ने अंकित को सफेद रंग की स्विफ्ट कार में जबरदस्ती बैठाकर वहां से लालमाटी कांचघर मरघटाई के पास ले जाकर कार से नीचे उतारकर राहुल काला ने लोहे के पाईप से हमलाकर उसके सिर में राहुल काला के साथियों ने डंडे से हमलाकर हाथ पैर व शरीर में चोटें पहुॅचा दी. इसके बाद तीनों ने अंकित की चांदी की अंगूठी, चैन, जबरदस्ती छीन ली. फिर दमोहनाका लाकर छोड़ दिया. अंकित रैकवार अपने परिजनों की मदद से थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-