जबलपुर. एमपी के जबलपुर में प्लाईबोर्ड कारोबारी को कार तीन लाख रुपए रखकर छोडऩा महंगा पड़ा गया. कारोबारी आशीष चैईठवानी ने दुकान में पंचर बनवाने कार छोड़ी और घूमने चल गए. लौटकर आए तो देखा कि रुपयों से भरा बैग गायब है. उन्होने दुकानदार से पूछताछ की इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया.
पुलिस के अनुसार आशीष चैईठवानी उम्र 39 वर्ष निवासी महानद्दा मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महानद्दा में प्लाई बोर्ड की दुकान गंगाराम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है. बीती रात आशीष दुकान बंद कर अपने दोस्त देवेन्द्र टेकचंदानी की कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7007 से घर जाने निकले, आशीष ने बिक्री के तीन लाख कार में ही रख दिए. इसके बाद दोनों दोस्त पुराना बस स्टेंड में कुछ खाने के लिए रुक गए, कुछ पल बाद आगे बढ़े तभी एक युवक आया अैर बोला कि आपकी कार का टायर पंचर है.
दोनों पंचर बनवाने के लिये मॉडल रोड ए टू जेड एलाईमेंट नेपियर टाउन में कार का पंचर बनवाने लगे बैग कार में ड्रायवर साईड की सीट के पीछे नीचे रखा था. जब तब पंचर बनता आशीष व उसका दोस्त यह कहते हुए घूमने चले गए कि हम लोग 10-15 मिनिट में आते हैं पंचर बनाकर रखो. इस दौरान अज्ञात बदमाश कार से तीन लाख रुपए से भरा बैग निकालकर भाग गया.
कुछ देर मे लौटे तो देखा कार में रखा बैग नहीं था उसने पंचर वाले से पूछा कि कार में रखा बैग कहां है जिसने कुछ नहीं बताया उसके बैग में 3 लाख रूपये दुकान की चाबी, बिल, थे. उन्होने ए टू जेड एलाईमेंट की दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे देखने पर एक लड़का जो काले रंग की टीशर्ट, ब्लू कलर का पेंट, सिर में केप लगाये हुये कार से बैग निकालते हुये ले जाते दिखा. रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

