जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात वाहन बरामद किए है. इन चारों को उस वक्त पकड़ा है जब वे झिन्ना मोहल्ला पहाड़ी के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे. आरोपियों ने घूमने का शौक पूरा करने व नशे की लत के कारण चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपी झिन्ना मोहल्ला हनुमानताल क्षेत्र में चोरी के वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे थे. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया. जिनसे वाहनों के संबंध में पूछताछ की तो वे पुलिस को गुमराह करने लगे, सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चोरी करना स्वीकार किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महंगे शौक पूरे करने और नशे की लत के लिए वाहन चोरी करते थे. वे विभिन्न शहरों से गाडिय़ां चुराकर उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर छिपा देते थे और बाद में ग्राहक तलाश कर बेचते थे. पुलिस ने इनके पास से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटर बरामद किए हैं.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-मोहित कोरी उम्र 19 वर्ष,
-मयंक उर्फ रचित चौधरी 18 वर्ष
-देवांश श्रीवास्तव 20 वर्ष
-एक नाबालिगा
इन शहरों से चोरी किए है वाहन-
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जबलपुर के अलावा लखनादौन, सिहोरा, कटनी और मंडला सहित कई स्थानों से वाहन चोरी किए है. पुलिस ने इन शहरों के थानों से संपर्क कर रही है.

