जबलपुर में पीएनबी का क्रेडिट कार्ड पाने के चक्कर में युवक ने गवाएं 38 हजार रुपए

जबलपुर में पीएनबी का क्रेडिट कार्ड पाने के चक्कर में युवक ने गवाएं 38 हजार रुपए

प्रेषित समय :16:32:53 PM / Thu, Aug 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में न्यू शोभापुर रांझी निवासी युवक संजीव कुमार   पीएनबी का के्रडिट कार्ड पाने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गए. साइबर ठगों ने  लिंक भेजकर पूछा कि आप किसी और बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग करते है, संजीव कुमार ने हां तो कहा लेकिन समझ गए कि फ्रॉड हो रहा है. उन्होने फोन कट तो कर दिया लेकिन ठगों ने इतनी देर में अपना काम लिया और संजीव कुमार के खाते से 38 हजार रुपए निकाल लिए गए.

पुलिस को शिकायत देते हुए संजीव कुमार उम्र 56 वर्ष निवासी न्यू शोभापुर कॉलोनी रांझी ने बताया कि एक मोबाइल नम्बर से कॉल आया जिसने बताया आपको पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड दिया जावेगा आप लेना चाहते हैं तो उसके द्वारा हॉ बोलने पर उसके व्हाटसएप नम्बर पर एक लिंक भेजा, लिंक ओपन करने को कहा तथा पूछा कि आप किसी और बैंक का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो उसने कहा कि एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करता है, तो उक्त मोबाइल धारक द्वारा उससे क्रेडिट कार्ड का विवरण लिंक में डालने के लिये कहने पर उसके द्वारा लिंक में विवरण डाल दिया.

फिर उक्त व्यक्ति द्वारा साधारण कॉल डायल पैड पर कुछ कोड डालने को कहा, उसे समझ आया कि  उसके साथ फ्राड हो रहा है एवं उसका मोबाइल हैक करने की कोशिश की जा रही है उसने कोई कोड नहीं डाला तथा कॉल कट कर दिया, कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी मैसेज आने लगे, कुछ देर में एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 4-23 बजे जेपटो मार्केट प्लेस प्राईवट 560068 पर 37 हजार 799 रूपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन उसने या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा जेपटो मार्केट प्लेस में भेजी गई राशि का भुगतान नहीं कियाा गया है. मोबाइल धारक द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 37 हजार 799 रूपये भुगतान कर लिये गये. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-