नई दिल्ली. शेयर बाजार में आज यानी 28 अगस्त को बढ़त रही. सेंसेक्स 331 अंक की तेजी के साथ 77,265 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 85 अंक की तेजी रही, ये 24,176 पर बंद हुआ. आईटी और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही.
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर 110% ऊपर लिस्ट हुआ
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 110 प्रतिशत ऊपर लिस्ट हुए. एनएसई पर कंपनी का शेयर ?300 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 111.33 प्रतिशत बढ़त के साथ 634 रुपए पर लिस्ट हुआ. वहीं बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 110.40 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 631.20 रुपए पर हुई. टैम्परेचर सेंसर्स बनाने वाली राजस्थान की इस कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यह आईपीओ 20 अगस्त से 24 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था.
ओपन हुए ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और प्रायोरिटी ज्वेल्स के आईपीओ
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड और प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ आज से ओपन हो गए हैं. ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड इसके जरिए 720 करोड़ और प्रायोरिटी ज्वेल्स 91.50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. ये आईपीओ 1 सितंबर को बंद होगा.
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 27 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी. सेंसेक्स 539 अंक की गिरावट के साथ 76,934 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 24,091 पर बंद हुआ था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

