रेल न्यूज : दानापुर- बेंगलुरु के बीच डेली स्पेशल ट्रेन रेगुलर नए नंबर से सतना, जबलपुर होकर चलेगी

रेल न्यूज : -दानापुर- बेंगलुरु के बीच डेली स्पेशल ट्रेन रेगुलर नए नंबर से सतना, जबलपुर होकर चलेगी

प्रेषित समय :14:36:57 PM / Tue, Sep 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर चल रही स्पेशल ट्रेनों को नए नम्बरों के साथ नियमित चलाने का निर्णय लिया जा रहा है. इसी कड़ी में स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करते हुए रेगुलर नए नम्बर से संचालित करने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है. अब यह ट्रेन नियमित नए नम्बर 22365/22366 के रूप में प्रतिदिन संचालित होगी. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

22365 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन समय सारिणी

गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन दिनाँक 01 सितम्बर 2026 से दानापुर से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान कर, मार्ग से होते हुए सतना मध्यरात्रि 00:10 बजे, जबलपुर 03:25 बजे, इटारसी 07:20 बजे पहुँचकर निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन  दोपहर 14:30 बजे सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु पहुँचेगी. 

22366 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन समय सारिणी

गाड़ी संख्या 22366 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 03 सितम्बर 2026 से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर, निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए इटारसी 05:50 बजे, जबलपुर 09:00 बजे, सतना 13:00 बजे पहुँचकर और चौथे दिन मध्यरात्रि  00:15 बजे दानापुर पहुँचेगी. 

ठहराव स्टेशन- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर जंक्शन, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा जंक्शन, ओंगोल, गुडुर जंक्शन, पेरम्बूर, काटपाडी जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, बांगरपेट जंक्शन एवं व्हाइट फील्ड स्टेशनों पर रुकेगी.

कोच संरचना- इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित टू-टियर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एलएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-