रेल न्यूज : 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच के साथ चलेगी

रेल न्यूज : 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच के साथ चलेगी

प्रेषित समय :17:58:52 PM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल पर संचालित गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा–रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में 75 दिनों के लिए अस्थायी संशोधन किया गया है.

वर्तमान में संचालित 8-कोच वंदे भारत रेक को रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के उद्देश्य से 75 दिनों हेतु झांसी वर्कशॉप भेजा जा रहा है. इसके स्थान पर 7 अगस्त से आगामी 24 अक्टूबर 2026 तक 16-कोच वाली वंदे भारत रेक का संचालन किया जाएगा.

इस व्यवस्था से ट्रेन में उपलब्ध सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे त्यौहारी सीजन में अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध हो सकेगी तथा यात्रा और अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनेगी. पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-