जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित ग्राम रानीताल-कंतोरा के बीच लोडिंग आटो के चालक ने मोटर साइकल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. लोडिंग आटो की टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक उछलकर दूर जा गिरे, जिससे दोनों के हाथ, पैर, सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो घायलों के परिजनों को खबर दी, जिसपर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी.
बताया गया है कि पाटन के ग्राम नुनसर में रहने वाला शंकर रजक बीती रात दस बजे के लगभग अपने दोस्त रंजीत पटेल को मोटर साइकल में बिठाकर उसके घर बिलखरवा छोडऩे के लिए निकला. शंकर जब ग्राम रानीताल से कंतोरा की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान लोडिंग आटो क्रमांक एमपी 21 जी 2059 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी. आटो की टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटते चले गए, जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई.
खून से लथपथ शंकर ने अपने घर में फोन किया, जिसपर परिजन भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़े आटो को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है. ये हमारी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आईं. आटो चालक मौके पर आटो छोड़कर भाग गया. फिर उसने दोनों घायलों को उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है. रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

