जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बेलखेड़ा के ग्राम बसेड़ी में आज दोपहर तीन बजे के लगभग निर्दयी पिता तुलसीराम ने अपने तीन साल के मासूम बेटे की सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी. हत्या उस वक्त की गई है जब वे आंगन में सो रहा था. बेटे को खून से लथपथ हालत में मृत देख मां सहित परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने बच्चे को देखा तो स्तब्ध रह गए.
खबर है कि बसेड़ी गांव में रहने वाले तुलसीराम लोधी उम्र 30 वर्ष मानसिक रुप से बीमार है. जिनका परिजनों द्वारा 18 वर्ष से इलाज करा रहे हैं. आज दोपहर तीन बजे के लगभग तीन साल का बेटा घर के अंदर खेलते-खेलते जमीन में सो गया, इस दौरान तुलसीराम घूमते हुए पहुंच गया, जिसने बेटे को सोते हुए देखा तो पास रखा हथौड़ा उठाकर सिर पर दनादन वार किए, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. बेटे की चीख पुकार सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए. इस बीच तुलसीराम धमकी देते हुए भाग गया. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पहुंच गए.
जिन्हे पूछताछ में पता चला कि तुलसीराम का लंबे समय से इलाज चल रहा है. घर में पत्नी के अलावा 8 साल का बड़ा बेटा भविष्य का है. साथ ही छोटा भाई रज्जू और माता-पिता रहते हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में ही समोसे की दुकान भी लगाता है. पुलिस ने तुलसीराम को गांव में ही सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि 8 दिन पहले भी तुलसीराम की तबियत बिगड़ी तो उसने घर पर हंगामा करते हुए गाली-गलौच करने लगा था, जिसके बाद परिवार वाले इलाज के लिए जबलपुर लेकर आए थे. बीते कुछ दिनों से तुलसीराम किसी ना किसी से विवाद कर रहा था. आज भी सुबह से कभी बच्चों को तो कभी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

