जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गए है, जो सूने घरों को निशाना बना रहे है. चोरों ने पनागर, संजीवनी नगर व ग्वारीघाट क्षेत्र के घरों में चोरी कर लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया है. पुलिस ने तीनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार पनागर के ग्राम निपनिया निवासी रामजी काछी उम्र 46 वर्ष परिवार सहित रिश्तेदारी में गौर बरेला गए थे. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी तथा पेटी में रखे पत्नी के सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ी टाप्स, 1 लॉकेट, 1 बच्चे का हाय चंद्रमाा, चांदी की पायल, 1 चैन, 7 चूड़ी तथा नगदी 10 हजार चोरी कर लिए. दूसरे दिन भतीजे ने घर का ताला टूटा देखा तो खबर दी. जिसपर रामजी काछी घर आ गए, जिन्होने घर का सारा सामान बिखरा देखा तो पुलिस को खबर दी.
ग्वारीघाट-
वर्षा चैधरी उम्र 43 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर के पास ग्वारीघाट घर में ताला लगाकर मायके गई थी. इस दौरान चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर लगी इंटेक्स कम्पनी टीव्ही चोरी कर लिया. इसके अलावा बैग में रखी चांदी की चैन, नगदी 12 हजार रूपये भी चोरी कर लिए. पड़ोसियों ने देखा तो खबर दी. घर में चोरी होने की खबर मिलते ही महिला पहुंच गई और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है.
संजीवनी नगर-
अजितेश तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी गणेश मैदान के सामने नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर यूपीवीसी बिन्डो वाली कम्पनी तिलवारा में प्राईवेट काम करतें हैं. वे दो दिन पहले परिवार सहित उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए थे. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी व दीवान में जेवर के डिब्बे सोने का 1 हार, 3 जोड़ी झुमके, 1 मंगलसूत्र, 4 कंगन, 5 अंगूठी, 1 नथ, 2 लोंग, 1 बेंदी, 1 चैन, चंादी की 5 चूडिय़ां, 1 गुच्छा, 3 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बच्चे की पायल, 10 जोड़ी बिछिया, 1 करधन बच्चे का, 2 हाय चंद्रमा, 8 जोड़ी बच्चे के चूड़ा तथा नगदी 1 लाख रूपए पार कर दिए. पुलिस ने अजितेश तिवारी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

