'हनुमान अंश' के निर्देशक की ख्वाहिश: विराट और अनुष्का भी देखें फिल्म


प्रेषित समय :18:20:52 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. नीम करोली बाबा के जीवन और लीलाओं पर आधारित भक्तिमय फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों काफी चर्चा में है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा अपने बच्चे के साथ यह फिल्म देखने और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करने के बाद फिल्म के निर्देशक एवं लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी काफी भावुक नजर आए. सहवाग के इस कदम से गदगद निर्देशक ने अब इच्छा जताई है कि स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनकी इस फिल्म को जरूर देखें.

निर्देशक ने आगे स्पष्ट किया कि उनकी टीम की तरफ से सहवाग से फिल्म देखने की कोई औपचारिक अपील नहीं की गई थी. इसके बावजूद सहवाग ने खुद अपने बच्चे के साथ जाकर फिल्म देखी और सार्वजनिक रूप से अपने विचार साझा किए, जो पूरी टीम के लिए बेहद खास पल था.

विराट-अनुष्का को क्यों दिखाना चाहते हैं फिल्म?
चूंकि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों ही नीम करोली बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं और अक्सर कैंची धाम आश्रम जाते रहते हैं, इसलिए निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी चाहते हैं कि यह आध्यात्मिक जोड़ी भी पर्दे पर उकेरी गई बाबा की इस पावन गाथा को देखे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-