जबलपुर. एमपी के बालाघाट में पीडब्ल्यूडी का कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे करोड़पति निकला, अभी तक कमल किशोर के पास से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. जबलपुर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा बालाघाट, छिंदवाड़ा व भोपाल में दी गई दबिश में हुआ है.
ईओडब्ल्यू की टीमों ने कमल किशोर सिंगारे के छिंदवाड़ा, बालाघाट व भोपाल स्थित आवाज में आज सुबह 6 बजे दबिश दी. कार्रवाई डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में हुई. छिंदवाड़ा के खान कॉलोनी स्थित आवास, बालाघाट स्थित आवास और भोपाल के सरकारी क्वार्टर को जांच के दायरे में लिया गया. डीएसपी मंजीतसिंह के अनुसार शुरुआती जांच में भोपाल, बालाघाट और छिंदवाड़ा की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. भोपाल स्थित मकान किराए पर दिया हुआ बताया गया है. अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित 11 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है. फार्म हाउस की सर्च जारी है.
आय से 400 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति सामने आई
अधिकारियों की माने तो अब तक की जांच में कमल किशोर सिंगारे की आय से 400 प्रतिशत से अधिक संपत्ति सामने आई है. हालांकि संपत्ति का अंतिम आंकड़ा पूरी जांच और मूल्यांकन के बाद स्पष्ट होगा. कार्रवाई में डीएसपी धामी, इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडे सहित करीब 15 अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे. टीम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
अभी तक मिली संपत्ति-
छिंदवाडा स्थित आवास-
-भूमि एवं मकान, 3 करोड़ रुपए
-नगद 7.50 लाख रुपए
-घरेलू सामान की इन्वेंट्री, एक करोड़ रुपए
-सोने के आभूषण वजन 350 ग्राम, 52 लाख रुपए
-चाँदी के आभूषण, 1.20 लाख रुपए
-फोर व्हीलर महिन्द्रा एक्सयूवी 700, 22 लाख रुपए
- फोर व्हीलर स्कार्पियों महिन्द्रा न्यू, 27 लाख रुपए
-3 मोटर साईकिल, 4 लाख रुपए
- शापिंग काम्प्लेक्स, 1.50 करोड़ रूपये
-आरोपी एवं परिजन के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में 12 खातें संचालित है.
-छिंदवाडा स्थित फार्म हाउस
- भूमि एवं फार्म हाउस निर्माण पर व्यय, दो करोड़ रुपए
एक महिन्द्रा ट्रैक्टर, 8 लाख रुपये
ट्रॉली, 1.50 लाख रुपये
अन्य कृषि उपकरण, 5 लाख रुपये
बालाघाट स्थित शासकीय आवास-
नगद, 2.50 लाख रुपये
भोपाल स्थित आवास-
भूमि एवं मकान, 2 करोड़ रूपये
घरेलू सामान की इन्वेंट्री, 3.50 लाख रुपये

