जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक चिकित्सक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन फंसाकर एक लाख रुपए हड़प लिए. इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी सनी ऐडम पेरिका विक्टोरिया हॉस्पिटल में सहायक नेत्र चिकित्सक के पद पर पदस्थ है. उसका एसबीआई बैैंक मेें उसका अकाउण्ट है. 31 अगस्त को उसका मोबाइल खराब होने से जयंती काम्पलेक्स में सुधरवाया था. शाम लगभग 6.53 बजे मोबाइल अपडेट होना शुरू हो गया.
उसी दौरान 3 ट्रांजेक्शन से उसके 98 हजार 888 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये निकाल लिये. अन्य वारदात में रामपुर के ही रविकुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्मदा स्टील दुकान में काम करता है. उसका एसबीआई बैंक शाखा ग्वारीघाट में अकाउण्ट है 14 अगस्त को शाम 5-42 बजे उसके बैंक अकाउण्ट से 1 डेबिट हुआ तथा कुछ देर में उसके खाते से 39 हजार रूपये डेबिट हो गये. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुये उसके खाते से 39 हजार रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

