WCR में परिचालन, वाणिज्य विभाग में अफसरों के तबादले, डीसीएम जबलपुर नीतेश सोने डिप्टी सीसीएम बने

WCR में परिचालन, वाणिज्य विभाग में अफसरों के तबादले, डीसीएम जबलपुर नीतेश सोने डिप्टी सीसीएम बने

प्रेषित समय :12:31:36 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने बुधवार की देर शाम ऑपरेटिंग-कॉमर्शियल विभाग में अफसरों के तबादले किये हैं. इन तबादलों में जबलपुर रेल मंडल में डीसीएम नीतेश कुमार सोने को पदोन्नति पर पमरे मुख्यालय में डिप्टी सीसीएम (एफएम) के पद पर नियुक्त किया गया है.

अन्य तबादलों में श्याम सिंह बरेडिया सीनियर डीसीएम 2 भोपाल को डिप्टी सीओएम गुड्स, डॉ. जाधव प्रमोद पंडित डीओएम कोचिंग एंड प्लांिनंग भोपाल को सीनियर डीओएम 2 भोपाल एंड प्रिंसिल जोनल ट्रेनिंग सेंटर भोपाल, एके शुक्ला प्रिंसिपल जोनल ट्रेनिंग सेंटर से डिप्टी सीओएम मुख्यालय जबलपुर व नीतेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) जबलपुर को पदोन्नति पर डिप्टी सीसीएम एफएम मुख्यालय स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-