फ्री में फिल्मों के चैनल देखना जोमेटो के डिलेवरी बॉय को महंगा पड़ा, एकाउंट से कट गए 30 हजार रुपए

फ्री में फिल्मों के चैनल देखना जोमेटो के डिलेवरी बॉय को महंगा पड़ा, एकाउंट से कट गए 30 हजार रुपए

प्रेषित समय :15:25:54 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. गढ़ा थानान्तर्गत शारदा चौक में रहने वाले सचिन कुमार नामदेव को मोबाइल फोन पर फिल्मों के फ्री में चैनल देखना महंगा पड़ गया. सचिन ने जैसे ही एप डाउनलोड किया उसके खाते से 30 हजार रुपए कट गए. सचिन की रिपोर्ट पर गढ़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार सचिन कुमार नामदेव उम्र 37 वर्ष निवासी शारदा चौक गढ़ा जोमेटो में डिलेवरीबॉय का काम करता है. पिछले दिनों सचिन अपने घर में बैठा मोबाइल में रील्स देख रहा था तभी फेसबुक में एड आया जिसमें लिखा था कि बीजीएमआई टीव्ही एप मे फ्री में सभी चैनल देख सकते हैं.

उसने एड पर क्लिक किया जिससे बीजीएमआई टीव्ही एप डाउनलोड हो गयाा, उसने सभी परमीशन ऑन कर दिया, अगले दिन वह गूगल पे एप पर बैलेंस चैक कर रहा था पिन डालने पर अलर्ट आया कि आपका उकाउण्ट रिस्क पर है. सचिन ने तत्काल ही बीजीएमआई टीव्ही एप डिलीट कर दिया. कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. उसने मोबाइल चालू करा दोस्त को रुपए देने एकाउंट चैक किया तो पता चला कि उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए गए है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-