रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और 'राष्ट्रीय कवि संगम' के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने उनके निधन को साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया.
"साहित्य साधना और राष्ट्रचेतना का समर्पित जीवन"
शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जगदीश मित्तल का जीवन राष्ट्रचेतना, साहित्य साधना और संगठन सेवा को समर्पित था. समाज और देश के उत्थान में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बना रहेगा.
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और इस कठिन समय में उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

