जबलपुर: उफनाती नर्मदा में होमगार्ड की गश्ती नौका का इंजन फेल, 12 जवान बाल-बाल बचे, गौरीघाट में नाविकों ने बचाया

जबलपुर: उफनाती नर्मदा में होमगार्ड की गश्ती नौका का इंजन फेल, 12 जवान बाल-बाल बचे, गौरीघाट में नाविकों ने बचाया

प्रेषित समय :17:59:59 PM / Fri, Sep 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट गौरीघाट पर श्रृद्धालुओं पर निगरानी रखने के लिए होमगार्ड के द्वारा लगाई गई नौका का इंजिन शुक्रवार 4 सितम्बर को अचानक बीच नदी में फेल हो गया. उफनाती नर्मदा में पेट्रोलिंग टीम इसमें सवार थी. नाव बहता देखकर मौजूद नाविकों ने जैसे-तैसे नाव को किनारे लगाया. बताया जाता है कि होमगार्ड की नाव में लगभग 15 लोग सवार थे. ग्वारीघाट पुलिस का कहना है कि नाव फेल हो गई थी, जिसे किनारे लाया गया है.

सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड से प्रशिक्षु जवान आए हुए थे. प्रशिक्षुओं को लाइफ जैकेट के साथ नौका में बिठाया गया था. वे घाट के किनारे पेट्रोलिंग कर रहे थे. मोटर से चलने वाली होमागार्ड की इस नौका का इंजन अचानक तेज बहाव के दौरान बंद हो गया. इंजन बंद होते ही यह नौका पानी में बहने लगी.

नौका में सवार लोगों को पानी में कूदने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. मौके पर वे मदद के लिए घाट किनारे क्षेत्रीय नाविकों को पुकारने लगे थे. मदद की गुहार सुनते ही तीन-चार नाविक अपनी नाव लेकर आगे बढ़ गए और बमुश्किल नाविकों ने होमगार्ड की नौका में सवार प्रशिक्षुकों को अपनी नाव में बिठाया और रस्सी से होमगार्ड की नाव को बांधकर किनारे लाया जा सका.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-