जबलपुर. त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया.
माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट श्री वेदप्रकाश सगर के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ, वाणिज्य विभाग, खाद्य विभाग एवं मजिस्ट्रेट स्क्वाड की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों एवं यात्री क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया.
अभियान के दौरान रेलवे परिसर में बिना वैध अनुमति के खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेच रहे 20 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया. सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 06 स्थित जन आहार रेस्टोरेंट का खाद्य विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. यात्रियों के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट कराया गया तथा बरामद अनाधिकृत सिलेंडर को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जीआरपी को सुपुर्द किया गया. संबंधित रेस्टोरेंट संचालक से ?4,500 का स्पॉट फाइन वसूल किया गया. इसके अतिरिक्त, चेकिंग के दौरान 01 बिना टिकट यात्री को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध रेलवे नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई.
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनाधिकृत वेंडिंग, बिना टिकट यात्रा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं रेलवे नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

