जबलपुर. मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के जबलपुर मुख्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में टीकमगढ़ परीक्षण संभाग के सहायक अभियंता गणेश प्रसाद राय को ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्वराज शर्मा, प्रबंध संचालक सुनील तिवारी तथा मुख्य अभियंता टेस्टिंग एम. वाय. मंसूरी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र और मेडल भेंट किया.
श्री राय ने अपनी प्रेरणा से एक अनूठा टेस्टिंग प्रशिक्षण सिम्युलेटर तैयार किया है, जिसके जरिए कनिष्ठ अभियंता से लेकर कार्यपालन अभियंता स्तर तक के मैदानी अधिकारियों को व्यवहारिक गुर सिखाए जा रहे हैं. इसके साथ ही वे कंपनी की साप्ताहिक ऑनलाइन कक्षाओं में पूरे मध्य प्रदेश के तकनीकी अमले का मार्गदर्शन कर रहे हैं. अधिकारियों ने इस तकनीकी पहल की सराहना करते हुए इसे बिजली तंत्र की कार्यकुशलता बढ़ाने वाला प्रेरणादायक कदम बताया. यह नवाचार पावर ग्रिड के सुरक्षित संचालन और कर्मियों की दक्षता संवारने में बड़ी भूमिका निभा रहा है
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

