जबलपुर में साइबर ठगों का चार लोगों का बनाया अपना शिकार..!

जबलपुर में साइबर ठगों का चार लोगों का बनाया अपना शिकार..!

प्रेषित समय :16:59:13 PM / Sun, Sep 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. ठगों ने एक बार फिर चार लोगों को निशाना बनाया है. इन लोगों के खाते से ठगों ने लाखों रुपए निकाल लिए.

लार्डगंज-
श्रीमति अर्पिता नायडू उम्र 34 वर्ष निवासी जयनगर यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह क्लाउड किचन चलाती है. उसके पति गोविंद गोपाल नौकरी के लिये एप्लाई करते रहते हैं उसका बैंक अकाउण्ट कोटक बैंक गोलबजार में है. अर्पिता के व्हाटसएप नम्बर पर कॉल आया जो उसके पति की अच्छे पैकिज में नौकरी लगवाने के लिये बताये तथा तत्काल 30 हजार रूपये पेमेंट करने के लिये कहा तो उसने उनके द्वारा बताये क्यूआर कोड पर पर 30 हजार रूपये गूगल पे से ट्रांसफर किये, फिर पति की नौकरी के लिये उन्हें कॉल किया जो नम्बर बंद आ रहा है किसी अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा पति को अच्छे पैकेज में नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे धोखाधड़ी करते हुये 30 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये हैं. रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

ग्वारीघाट-
सुश्री उषा गुप्ता उम्र 63 वर्ष निवासी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपना मकान किराये से देने के लिये ओएलएक्स एप में जानकारी डाली थी उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा उसके मोबाइल पर सम्पर्क कर स्वयं को आर्मी का अधिकारी बताकर उसका मकान किराये से लेने के लिये बोला तथा एडवांस रूपये खाते में डालने के लिये उससे उसकी यूपीआई आईडी मांगी, उसने अपनी यूपीआईडी दे दी, उसकी यूपीआई आईडी में एक रिक्वेश्ट भेजा, उसने रिक्वेश्ट को एक्सेप्ट करने पर उसके मोबाइल में पासवर्ड मांगा उसने अपना यूपीआई पासवर्ड डाला जिससे उसके खाते से 45 हजार रूपये तथा 44 हजार 999 रूपये कटने के मैसेज आये, इस तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधडी करते हुये उसके खाते से कुल 89 हजार 999 रूपये खाते से निकाल लिये. रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

ग्वारीघाट-
देवेन्द्र प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कालीमंच के पास बागड़ा दफाई पोलीपाथर ने गूगल सर्च इंजन से एलजी कस्टमर केयर का मोबाइल नम्बर निकालकर उक्त नम्बर पर अपने मोबाइल नम्बर से कॉल करके माईक्रोबेब खराब होने की शिकायत की तो कस्टमर केयर वाले उससे बोले कि आपके व्हाटसएप नम्बर पर एक लिंक भेज रहे हैं लिंक खोलकर आपको शिकायत दर्ज करना है, उसके व्हाटसएप पर एक लिंक आई जिसे उसने खोलकर शिकायत दर्ज की लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हुई थी. इसके बाद देवेन्द्र के खाते से तीन बार मे कुल 42 हजार 697 रूपये निकल गये हैं. अज्ञात व्यक्ति मोबाइल धारक द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी  करते हुये उसके खाते से 42 हजार 697 रूपये निकाल लिये गये.

बरेला-
अखिलेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बाजार मोहल्ला बरेला ने लिखित शिकायत की कि उसका बैंक खाता सेंट्रल बैंक शाखा  बरेला में है उसके बैंक खाते से बिना अनुमति व जानकारी के 1 लाख 36 हजार 832 रूपये कट गये हैं उक्त राशि काटने के लिये उससे कोई अनुमति नहीं ली गई. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके खाते से 1 लाख 36 हजार 832 रूपये निकाल लिये गये. लिखित शिकायत पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-