जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित ग्राम कटरा बेलखेड़ा में आपसी रंजिश पर कार से आए अजय लोधी व जितेन्द्र लोधी ने फायरिंग कर दी. दो नाली बंदूक से की फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. मामले में पीडि़त रोहित सिंह लोधी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार रोहित सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बेलखेड़ा खेती किसानी करता है. बीती देर शाम उसके भैया राहुल सिंह लोधी का गांव के अजय सिंह लोधी, जितेन्द्र लोधी के साथ ठाकुर ढाबा ग्राम कटरा बेलखेड़ा के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद को लेकर रोहित अपने चचेरे भाई कृष्णपाल लोधी और चाचा वीर सिंह लोधी सभी कृष्णपाल के घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे.
उसी समय वहां पर अजय सिंह लोधी व जितेन्द्र लोधी दोनों अजय लोधी की कार आई 10 से वहां पर आये और कार में बैठे बैठे ही दोनों एक राय होकर शाम वाले झगड़े की बात पर उसके भैया राहुल लोधी को गाली गलौज करने लगे, राहुल भैया ने गालियां देने से मना किया तो वाद विवाद बढ़ गया और अजय लोधी ने भैया राहुल लोधी को डराने के लिये अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर दुनाली बंदूक कार से बाहर निकालकर ऊपर आसमान की तरफ किया बातों बातों में अजय लोधी के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और बंदूक की गोली उपर की तरफ चली, गोली चलने से किसी को चोट नहीं आई.फिर दोनों अपनी 12 बोर दुनाली बंदूक लेकर कार से भाग गये. अजय लोधी अपनी कार में हमेशा बंदूक लेकर चलता है अजय लोधी व जितेन्द्र लोधी ने उसके भाई राहुल लोधी के साथ गाली गलौज की तथा अजय लोधी से उतावलेपन में गोली चल गई जिससे उसके भाई राहुल का जीवन संकटापन्न हो गया . रिपेार्ट पर धारा 296(बी), 125, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

