दमोह. मध्य प्रदेश में सागर में जहरीली शराब पीने से मौतों व तबियत बिगडऩे ा मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि दमोह जिले के गणेशपुरम हरदुआ गांव में सोमवार 7 सितम्बर की देर रात ज्यादा शराब पीने के बाद एक युवक भगवान सिंह (25) पिता दामोदर गौंड की तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
युवक के चचेरे भाई मूरत सिंह ने बताया कि भाई को सोमवार दोपहर दो लोगों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गया था. वहां उसने शराब पी. गांव लौटने के बाद भी उसने शराब पी. शाम को उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं.
डॉक्टरों ने फेफड़ों में पानी बताया
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई. उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
एसपी समेत अधिकारी अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आनंद कलादगी, तेंदूखेड़ा एसडीओपी और अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने गांव में पिछले दो महीने से अवैध शराब बिकने का आरोप लगाया है. एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र में अवैध शराब कहां से और किसके द्वारा बेची जा रही है. संबंधित स्थान की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

