जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल क्षेत्र के चार खम्बा क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई. जब लोगों ने सड़क किनारे एक चार माह के मासूम बच्चे का शव देखा. शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही.
पुलिस के अनुसार हनुमानताल के चार खम्बा क्षेत्र में शाम 4 बजे के लगभग लोगों की आवाजाही लगी रही, इस बीच कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े बच्चे पर पड़ी तो ठिठक गए. उन्होने करीब जाकर देखा तो आसपास के लोगों को बताया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.
वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को उठाकर मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोतीनाला प्रसूतिका गृह है, इस तरह की घटना जांच का विषय है. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाले जा रहे है, ताकि मामले का खुलासा हो सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

