जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात, परिजनों के घर से निकलते ही घुसे चोर

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात, परिजनों के घर से निकलते ही घुसे चोर

प्रेषित समय :18:02:39 PM / Tue, Sep 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित स्टार सिटी फेस 4 में रहने वाले जितेन्द्र सिंह बैस के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के जेवर व तीन लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब जितेन्द्र अपने परिवार के साथ सागर गए थे.  

पुलिस के अनुसार शताब्दीपुरम दानव बाबा रोड महाराजपुर ग्वालियर निवासी जितेन्द्र सिंह बैस वर्तमान में जबलपुर के माढ़ोताल में स्टार सिटी फेस फोर में रहते है. पिछले दिन वे अपनी भाभी की तबियत खराब होने के कारण घर में ताला लगाकर सागर चले गए. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर से पत्नी गरिमा चौहान के सोने के दो मंगलसूत्र, चार चूड़ी, दो चैन, 7 अंगूठी, एक जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी लटकन, चांदी का बे्रसलेट, दो जोड़ी पायल, तीन लाख रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया.

बीते दिन मकान मालिकिन प्रतिभा पटेल ने जितेन्द्र के घर का ताला टूटा देखा तो सूचना दी. खबर मिलते ही जितेन्द्र परिवार सहित घर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी में रखे जेवर व नगदी रुपए गायब है. जितेन्द्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-