AI के जरिए 80 के दशक में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स: सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI के जरिए 80 के दशक में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स: सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

प्रेषित समय :18:19:20 PM / Thu, Sep 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई.सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का 80s रेट्रो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. आम यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस ट्रेंड के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, रवि किशन, अमीषा पटेल और श्रुति हासन जैसे सितारों ने AI की मदद से अपनी 80 के दशक के लुक वाली तस्वीरें शेयर की हैं.

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक खूबसूरत रेट्रो तस्वीर साझा की. फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल-डेनिम लुक और डार्क एविएटर चश्मे में नजर आए, जबकि कियारा आडवाणी पिंक पफ-स्लीव्स आउटफिट, बड़े हूप ईयररिंग्स और रंगीन चूड़ियों के साथ 80 के दशक के क्लासिक फैशन को फ्लॉन्ट करती दिखीं. कियारा ने इस फोटो के बैकग्राउंड में सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म 'द व्वान' का रोमांटिक गाना 'समझो ना' भी लगाया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-