जबलपुर में बिना डिग्री के संचालित किया जा रहा था क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुलासा

जबलपुर में बिना डिग्री के संचालित किया जा रहा था क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुलासा

प्रेषित समय :15:01:36 PM / Thu, Sep 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा   स्थित साईं मंगलम कालोनी में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक अवैध क्लिनिक पर छापा मारा. यह क्लिनिक खितौला स्थित मकान नंबर-1 में चल रहा था. इसका संचालन प्रीति केवट कर रही थीं.

कार्रवाई ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सिहोरा अर्शिया खान और तहसीलदार सिहोरा अमित गुप्ता ने की. जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में अलग-अलग तरह की दवाइयां, इंजेक्शन और दूसरी मेडिकल चीजें मिलीं. क्लिनिक चलाने वाली प्रीति केवट के पास कोई डॉक्टरी डिग्री नहीं थी. इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था.

टीम ने मौके पर मिली मेडिकल सामग्री और क्लिनिक से जुड़े कागजों की जांच की. प्रशासन अब क्लिनिक संचालक प्रीति केवट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है. कार्रवाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को भेजी जाएगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बिना डिग्री या जरूरी परमिशन के क्लिनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-