जबलपुर : पर्वों पर नर्मदा तट पहुंचना होगा आसान, हटेंगे सभी पुराने अतिक्रमण, निगमायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

जबलपुर : पर्वों पर नर्मदा तट पहुंचना होगा आसान, हटेंगे सभी पुराने अतिक्रमण, निगमायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

प्रेषित समय :13:27:00 PM / Fri, Sep 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. नगर निगम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार की सुबह  प्रशासनिक अमले के साथ मां नर्मदा के सभी घाटों का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि दर्शन और स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो. इस मैदानी पड़ताल के दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, संभागीय अधिकारी तथा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे.

पूरी टीम ने मौके पर मौजूद रहकर घाटों की वर्तमान स्थिति को देखा और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की रूपरेखा तय की. प्रशासनिक टीम ने विभिन्न घाटों का पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत जानी और संबंधित अमले को श्रद्धालुओं की सहूलियत को प्राथमिकता पर रखते हुए काम करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए.

कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधन तैनात होंगे

तटों पर 24 घंटे स्वच्छता का माहौल कायम रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और वैज्ञानिक तरीके से कचरा उठाने के लिए नई मशीनरी का उपयोग होगा. निरंतर निगरानी के जरिए यह तय किया जाएगा कि घाट परिसर में कहीं भी गंदगी एकत्र न रहे और विसर्जन सामग्री तथा सूखे कचरे का तुरंत निस्तारण हो सके.

अतिक्रमण हटाकर रोशनी और रास्ते सुगम किए जाएंगे

घाटों तक पहुंचने वाले मुख्य मार्गों को पूरी तरह बाधा रहित बनाया जाएगा ताकि बड़े धार्मिक अवसरों और पर्वों पर यातायात का दबाव बढऩे पर भी आवागमन सहज बना रहे. इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि कालीन समय के लिए सभी विद्युत खंभों व लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-