रेलवे ने बजाया खतरे का सायरन, रेल हादसे की आशंका से हड़कम्प, गाडरवारा गई दुर्घटना राहत गाड़ी

रेलवे ने बजाया खतरे का सायरन, रेल हादसे की आशंका से हड़कम्प, गाडरवारा गई दुर्घटना राहत गाड़ी

प्रेषित समय :13:11:09 PM / Fri, Sep 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11.05 बजे रेल दुर्घटना का रुक-रुक कर 3 सायरन बजाया। सायरन की आवाज सुनकर रेलवे स्टाफ के साथ-साथ आम लोगों में भी हड़़कम्प मच गया। बताया जाता रहा है कि गाडरवारा के समीप नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) की साइडिंग में घटना घटित हुई है.

बताया जाता है कि 11.05 बजे के लगभग अचानक रेलवे का खतरे का सायरन बजना शुरू हुआ, जो रुक-रुक तीन बार लगातार बजाया जाता रहा। सायरन की आवाज सुनकर रेल कर्मचारी, अधिकारी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) की ओर जाते नजर आये। सूत्रों के मुताबिक जबलपुर-इटारसी रेलखंड के गाडवारा के पास एनटीपीसी है, जहां पर कोयले की एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कोयला अनलोडिंग का काम जबर्दस्त प्रभावित हुआ, उस मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाने के लिए जबलपुर से राहत गाड़ी मौके पर रवाना की गई.

वहीं इस संबंध में पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. मधुर वर्मा का कहना है कि गाडरवारा में एनटीपीसी साइडिंग में घटना घटित हुई है, इससे मेन लाइन पर कोई प्रभाव नहीं है

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-