जोमैटो पर कैश ऑन डिलीवरी हुई महंगी, 'पे ऑन डिलीवरी' के नाम से लगेगा ₹5 से ₹20 तक अतिरिक्त शुल्क

जोमैटो पर कैश ऑन डिलीवरी हुई महंगी,

प्रेषित समय :18:01:15 PM / Sat, Sep 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. फूड डिलीवरी दिग्गज जोमैटो (Zomato) से खाना मंगाना अब और महंगा हो गया है. कंपनी ने 'कैश ऑन डिलीवरी' (COD) यानी सामान मिलने पर नकद भुगतान करने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त चार्ज लगाना शुरू कर दिया है. ऐप की बिल समरी में यह शुल्क 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के रूप में अलग से दिखाई दे रहा है.

डिजिटल भुगतान करने वालों को राहत

अतिरिक्त शुल्क दायरा: अलग-अलग यूजर और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से यह चार्ज ₹5 से ₹20 तक लिया जा रहा है.  

डिजिटल पेमेंट फ्री: जो ग्राहक ऑनलाइन माध्यमों जैसे UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करेंगे, उन्हें यह extra चार्ज नहीं देना होगा.

अन्य शुल्कों से अलग: यह नया शुल्क पहले से लागू प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज, डिलीवरी शुल्क और GST के अतिरिक्त जोड़ा जा रहा है.  

कंपनी को होगा करोड़ों का मुनाफा

वर्तमान में जोमैटो के जरिए प्रतिदिन लगभग 23 लाख से 25 लाख ऑर्डर प्रोसेस किए जाते हैं. यदि इनमें से कुछ प्रतिशत ग्राहक भी कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, तब भी ₹5 के इस मामूली शुल्क से कंपनी की दैनिक व सालाना कमाई में करोड़ों रुपये का इजाफा होगा. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जहां स्विगी (Swiggy) ने फिलहाल ऐसा कोई COD चार्ज लागू नहीं किया है, वहीं जोमैटो का यह कदम कंपनी के रेवेन्यू मॉडल को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-