जबलपुर में युवक ने स्वयं पर गले में मारा चाकू, काटी हाथ की कलाई

जबलपुर में युवक ने स्वयं पर गले में मारा चाकू, काटी हाथ की कलाई

प्रेषित समय :17:41:05 PM / Sat, Sep 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में केन्ट स्थित बगीचा नम्बर 53 के पास रहने वाले युवक जितेन्द्र पासी ने स्वयं के गले पर चाकू से हमला किया, फिर हाथ की कलाई काट ली. युवक को परिजनों ने खून से लथपथ विक्टोरिया अस्पताल में भरती कराया, जहां पर जितेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई.

केंट टीआई पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि सदर के बगीचा नम्बर 53 में रहने वाला जितेन्द्र शराब पीने का आदी था, शादी न होने के कारण कभी भी घर आता और जाता था. बीती रात वह घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया, आज तड़के चार बजे के लगभग जितेन्द्र ने सब्जी काटने वाले चाकू से स्वयं के गले में हमला कर दिया, इसके बाद हाथ की कलाई काट ली.

जितेन्द्र के चीखने की आवाज सुनकर परिजन उठकर कमरे में पहुंचे, देखा तो जितेन्द्र खून से लथपथ छटपटा रहा है. उठाकर तत्काल जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया. सुबह 7 बजे के लगभग जितेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई. जितेन्द्र की मौत की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-