जबलपुर में पुलिस लाइन के सामने चाकू अड़ाकर मां-बेटी के साथ लूट, मंगलसूत्र, सोने की चैन छीनकर भागे लुटेरे

जबलपुर में पुलिस लाइन के सामने चाकू अड़ाकर मां-बेटी के साथ लूट, मंगलसूत्र, सोने की चैन छीनकर भागे लुटेरे

प्रेषित समय :15:31:46 PM / Sat, Sep 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गढा पुलिस लाइन क्वाटर के सामने रात 9.30 बजे के लगभग बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला आरती ठाकुर को चाकू अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र व चैन छीनी और भाग निकले. महिला आरती व उनकी मां सरला ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार भोपाल निवासी आरती ठाकुर उम्र 37 वर्ष रक्षा बंधन में न्यू शास्त्री नगर तिलवारा अपने मायके आई थी. इसके बाद से आरती व उनकी बेटी यहीं पर रुकी है. बीती शाम आरती अपनी मॉ सरला ठाकुर के साथ स्कूटी प्लेजर से गढ़ा सामुदायिक भवन जन्मदिन की पार्टी में गई थी उसके पिता भी पार्टी में मोटर सायकल से गये थे. रात लगभग 9-30 बजे वापस घर आ रहे थे स्कूटी पर उसके साथ मॉ बैठी, पिताजी अपनी मोटर सायकल से कुछ दूरी पर चल रहे थे लगभग 9-45 बजे पिसनहारी मढिय़ा के पहले गढ़ा पुलिस लाईन क्वाटर के सामने एक मोटर सायकल मे 2 लड़के आकर उसकी स्कूटी के सामने अपनी मोटर सायकल लगा दिये तथा उसकी गले में पहनी हुयी सोने की चैन, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश किये वह वहां से हटी तो पीछे बैठे लड़के ने चाकू निकालकर कहा कि चेन व मंगलसूत्र नहीं दी तो जान से खत्म कर देगें, तो वह एवं उसकी मॉ डर गये तभी उक्त लड़के ने सोने की चैन व मंगलसूत्र खींच लिये तथा मोटर सायकल से मेडिकल तरफ तेजी  से भाग गये पिताजी पीछे से मोटर सायकल से आये जिन्हें घटना की बात बतायी, चैन व मंगलसूत्र लूटने वाले लड़कों में मोटर सायकल चलाने वाला लड़का काले रंग की टीशर्ट व पीछे बैठने वाला लड़का क्रीम कलर की शर्ट पहने था दोनों लड़के दुबले पतले थे. रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

मोबाइल फोन छीनकर भागे तीन बदमाश-

अखिलेश कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी सुभाषनगर मडफ़ैया बीती रात लगभग 9-10 बजे पिसनहारी मढिया से सर्वेन्ट क्वाटर वाले रास्ते से हाथ में अपना वन प्लस कम्पनी का मोबाइल रखे पैदल अपने घर जा रहा था तभी पीछे से पेशन मोटर सायकल में तीन लड़के आये तथा पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल लेकर भाग गये वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया पीछे मोबाइल लेने वाले लड़का पीले रंग की फुल शर्ट पहना था. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-