जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के पनागर के घने जंगल के बीच कच्ची शराब बनाए जाने का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस दल ने छापा मारकर तिलगवां और भौरहा गांव के बीच शराब की भट्टियों को तोड़ा. मौके पर महुआ लाहन फेंक दिया. इस दौरान पुलिस ने एक दो पहिया वाहन सहित कच्ची शराब जब्त की. पुलिस के मुताबिक शराब बनाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है, जिसकी छानबीन की जा रही है.
पनागर पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के द्वारा जबलपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पनागर से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर तिलगमा और भौरहा के बीच घने जंगलों में दबिश दी गई थी.
पुलिस ने लावारिस वाहन से लगभग 55 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब बरामद की गई. पुलिस ने छापे के दौरान पाया कि जंगल में नाले के किनारे तीन ड्रमों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में लाहन और शराब बनाने के उपकरण थे. मौके पर ही 600 लीटर लाहन को नष्ट किया है. पुलिस फरार आरोपी और जब्त किए गए वाहन के मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


