सतना. एमपी के सतना जिले के उचेहरा नगर के वार्ड-2 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय में चोरी हो गई. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने बाहर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वे गैस सिलेंडर, गंजा, एलईडी लाइट और अन्य सामान चुराकर ले गए.
चोरी की यह घटना रविवार सुबह तब सामने आई, जब नगर कार्यवाह हरि किशन जायसवाल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह सुबह करीब 5.30 बजे कार्यालय आए थे. उन्हें बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और कुछ चीजें गायब थीं. इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी.
चोरों की पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कार्यालय का मुआयना किया और घटना से जुड़ी जानकारी इक_ा की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू कर दिया है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी आवाजाही का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

