जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लम्हेटा बायपास चौराहा पर शाम 7 बजे के लगभग स्कूल में अध्ययनरत छात्र रोहित सिंह लोधी के साथ मारपीट कर गोलू उर्फ अर्पित पटेल ने मोबाइल फोन व नगदी रुपए छीन लिए. रोहित ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो आरोपी गोलू बाइक से भाग निकला.
पुलिस को पूछताछ में रोहित सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष ने निवासी ग्राम तेवर भेड़ाघाट ने बताया कि वह आदर्श ज्योति स्कूल धनवंतरी नगर में कक्षा 12 वीं पढ़ाई करता है. बीती शाम लगभग 7 बजे अपनी बड़ी मम्मी के घर ग्राम जोधपुर पड़ाव तिलवारा अपनी मौसी की बेटी जैसलीन दीदी को लेने आया था रात लगभग 8 बजे वह जैसलीन दीदी को उनके घर चैकीताल छोडऩे के बाद लम्हेटा वायपास चैराहा में भेड़ाघाट मोड़ पर खड़ा था लगभग 8-45 बजे चैकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटैल जिसे वह पहचानता है अपनी मोटर सायकल से उसके पास आया और उसकी जेब में हाथ डालकर जेब से 800 रूपये निकाल लिया, विरोध करने पर उसके चार-पॉच थप्प़ा मारा, उसने अपने भाई को कॉल करने के लिये अपना मोबाइल निकाला तो उसे धक्का देते हुये उससे मोबाइल छीन लिया तथा अपनी मोटर सायकल से भागने लगा एवं वहीं पर डिवाईडर से टकरा गया जिससे मोटर सायकल सहित गिर गया वह दौड़कर पहॅुचा तो गोलू उर्फ अर्पित अपनी मोटर सायकल से भाग गया. रिपोर्ट पर धारा 309 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

