जबलपुर की सदर चौपाटी में पान दुकानदार बेच रहा था ई-सिगरेट, पुलिस की दबिश में खुलासा

जबलपुर की सदर चौपाटी में पान दुकानदार बेच रहा था ई-सिगरेट, पुलिस की दबिश में खुलासा

प्रेषित समय :17:38:14 PM / Tue, Sep 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सदर स्थित चौपाटी में एक पान की दुकान से लम्बे समय से ई-सिगरेट बेची जा रही थी. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने उक्त दुकान पर दबिश देकर दुकानदार राजा चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ई-सिगरेट बरामद की है.

पुलिस के अनुसार सदर चौपाटी में नम्बर 29 पान दुकान चैपाटी सदर केण्ट का संचालक अपनी पान सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक पेप (ईसिगरेट) अवैध रूप से बेचकर धन लाभ अर्जित कर  रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी  गई, पान दुकान संचालक से पूछताछ करने पर अपना नाम राजा चैधरी उम्र 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा गोराबजार बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक पेप (ई सिगरेट) के 1 नग अल्फवार आई किंग रिचार्जेबल डिस्पोसेबल ब्लू राज आइस ई सिगरेट, 1 नग केन्गवेप  स्पीडी बीस्ट कम्पनी की जिसमें पल्स 30 के रेगुलर 60 के अंकित है 1 नग युओटो बेयोंडर कोक आइस ई सिगरेट, 1 नग युओटो बेयोंडर कम्पनी का वाटर मेलोन आईस ई सिगरेट, 1 नग युओटो लेंस 50000 पफ्स कोक आईस ई सिगरेट पन्नी के पेकेट के अंदर पैक है, दुकान संचालक से ई सिगरेट के संबंध में पूछताछ करने पर वैध पत्र  प्रस्तुत नहीं किया आरोपी दुकान संचालक के कब्जे से उपरोक्त कम्पनी की 5 नग ई सिगरेट कुल कीमती लगभग 5 हजार रूपये की जप्त करते हुये  आरोपी के विरूद्ध धारा 4(1), 5(ए), 7, 8 इलेक्ट्रानिक सिगरेट का निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-