जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुरानी बस्ती सुहागी अधारताल में रहने वाले किसान शुभम कुर्मी को उसके रिश्ते के राजा सिंह लोधी ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया. राजा सिंह ने बेचने के लिए दस लाख रुपए का मक्का खरीदा, 3 लाख रुपए लौटा दिए. बाकी रुपए मांगने पर मौसिया आना काना करने लगा.
शुभम कुर्मी उम्र 31 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुहागी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह कृषि कार्य करता है मुकेश पटेल निवासी घुंसौर पाटन वाला उसका रिश्ते में मोसिया लगता है रिश्तेदार होने से उसने जनवरी-फरवरी में चर्चा किया था कि घर में मक्का रखा है बेचना है तो उन्हौंने कहा कि 1-2 व्यापारी पहचान के हैं. 20 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजे मुकेश पटैल के साथ राजा सिंह लोधी ग्राम हरदुआ शहपुरा का आया और बातचीत के दौरान घर में रखा मक्का 1650 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 620 क्विंटल मक्का की राशि 10 लाख रूपये तय की गई इस संबंध में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुयी थी बातचीत के दौरान राजा सिंह लोधी ने 2 लाख 1 हजार रूपये नगद दिया था तत्काल माल तुलाई कर आधा माल 20 फरवरी को ही उठवाया तथा आधा माल 23 फरवरी को उठवा कर ले गया.
तथा शेष राशि 8 लाख 22 हजार रूपये यह बोलकर गया कि माल व्यापारी को बेचकर 2 दिन में लाकर देगा. इसके बाद कई बार सम्पर्क करने पर पैसे देने में हीलाहवाली करता रहा, अत्याधिक प्रयाश करने के बाद राजा सिंह लोधी द्वारा फोन पे के माध्यम से उसके बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुहागी के खाता में 6 मई 2026 को 10 रूपये कम्फर्म करने के लिये फिर 50 हजार रूपये, एवं 4900 रूपये, 11 हजार रूपये अन्य माध्यमों से भेजे थे इस प्रकार फोन के माध्यम से 1 लाख 30 हजार 910 रूपये तथा नगदी 2 लाख 1 हजार रूपये राजा सिंह लोधी द्वारा 10 लाख 23 हजार में से 3 लाख 31 हजार 910 रूपये मात्र दिया हैं शेष 6 लाख 91 हजार रूपये राजा सिंह द्वारा अभी तक नहीं दिये है. पेसे मांगने पर टालमटोल करता हैं इस तरह राजा सिंह लोधी द्वारा उसकी मक्का खरीद कर अपराधिक न्यासभंग कर बेईमानी से अपने उपयोग में लेकर दुर्विनियोग किया है. रिपोर्ट पर धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

