जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल क्षेत्र में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने अब कुख्यात बदमाश जब्बार उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है. जब्बार द्वारा दी गई पिस्टल से ही युवकों ने फायर किए थे. पुलिस ने जब्बार के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किए है.
पुलिस के अनुसार थाना माढोताल क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जबलपुर सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान मे लाया गया. जिसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल वीडियो की तस्दीक करते हुये पतासाजी की गयी, वीडियो में मरघटाई के पास टगर माढोताल में रोड किनारे रितिक जायसवाल निवासी टगर मरघटाई के पास सत्यम होम्स माढोताल एवं प्रथम सिंह राजपूत निवासी कचनार सिटी विजय नगर खडे होकर सिगरेट पीते हुये दिखे तथा रितिक जायसवाल पिस्टल से फायर करते हुये दिखा.
सार्वजनिक स्थान आमरोड व रहवासी कालोनी होने उक्त स्थान पर आमजन का आवगमन सुचारू रूप से रहता है. रितिक जायसवाल द्वारा अपने साथी प्रथम सिंह के साथ खडे होकर पिस्टल से फायर करने से आमजन के जीवन पर खतरा उन्पनन होना पाये जाने पर दोनो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 293/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 125 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी रितिक जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी टगर मरघटाई के पास सत्यम होम्स माढोताल एवं प्रथम सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी कचनार सिटी विजय नगर को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर दोनों ने घटना की स्वीकारोक्ति की.
आरोपी रितिक ने सघन पूछताछ पर बताया था कि उसने 3-4 माह पूर्व हनुमानताल निवासी जब्बार से उक्त पिस्टल ली थी जिसे 2 दिन पूर्व जब्बार को ही वापस कर दिया है. आरोपी रितिक से 1 आईफोन, 1 याम्हा आर एक्स मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध कराया था. इसके बाद से हनुमानताल निवासी जब्बार की तलाश की जा रही थी. बीती रात पुलिस को खबर मिली कि जब्बार कृषि उपज मण्डी के पास घूम रहा है. जिसपर पुलिस ने दबिश देते हुये आरोपी जब्बार उर्फ मामू खान पिता फारुख खान निवासी हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते हुये वायरल वीडियो की घटना में प्रयुक्त पिस्टल के सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त पिस्टल को पाटन बाईपास सर्विस रोड के किनारे गिट्टी पत्थरों के नीचे छिपकर रखना बताया.
आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास सर्विस रोड मे दबिश देते हुये रोड किनारे पत्थर व गिट्टी के नीचे एक पॉलीथीन के अंदर रखी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस को जप्त करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी जब्बार उर्फ मामू खान अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल में पूर्व से 11 अपराध पंजीबद्ध है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

