जबलपुर. एमपी के कटनी से जबलपुर आई महिला हेमलता सतनामी ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी, इस दौरान ऑटो में सवार एक बदमाश ने पलक झपकते ही बैग में रखे सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. हेमलता जब सिंधी केम्प के पास उतरी तो बैग हल्का लगा, इसके बाद उन्होने घर जाकर देखा तो बैग में रखे जेवर गायब थे. जिसकी रिपोर्ट हनुमानताल थाना पहुंचकर की गई है.
हनुमानताल पुलिसको पूछताछ में हेमलता सतनामी उम्र 34 वर्ष निवासी अमीरगंज मोहल्ला माधवनगर कटनी वर्तमान पता बाबाटोला छरछरा के आगे काली मंदिर के पास हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अगस्त को अपने घर कटनी से रक्षाबंधन त्यौहार में राखी बांधने के लिये जबलपुर अपने बच्चों को लेकर अपने पापा के साथ 2 बड़े बैग और एक छोटा बैग लेकर अपने घर से कटनी साउथ से अम्बिकापुर टेऊन से जबलपुर स्टेशन पहॅुचे दोपहर लगभग 3-30 बजे सिंधी केम्प बाबा टोला के लिये नीले रंग की ऑटो जिसका नम्बर नहीं देख पाई, युवक टोपी लगाकर सफेद कपड़े पहने हुये पहले से बैठा था.
ऑटो चालक हम लोगों को बैठाकर निकला ईद का त्यौहार होने के कारण घमापुर से रास्ता बंद है कहते हुये शीतलामाई से प्रेमसागर चैकी वाले रास्ते से चैक से सिंधी केम्प में लगभग 4-15 बजे उतार दिया अन्य युवक को रद्दी चैकी छोडऩे के लिये ले गया ऑटो से उतरने पर उसके जेवर वाला बैग हल्का लगा, बच्चों को उतारने के बाद सामान उतारने में उसने रास्ते में चेक नहीं किया और अपने घर आ गयी.
मम्मी का आपरेशन व तबियत खराब होने के कारण अपना बैग चैक नहीं कर पाई 28 अगस्त को शाम लगभग 4-30 बजे तैयार होने के लिये अपना पर्स खोली जिसमें जेबर नहीं थे पर्स में रखे सोने चांदी के जेवर सोने का हार, 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमके, 1 अंगूठी, 1 हीरे की अंगूठी, 1 जोड़ी टाप, सोने के 1 जोड़ी टाप, चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी पायल गायब थी. उसे शंका है कि अज्ञात व्यक्ति चोरी किया है. रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

