जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में आज को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने चार सोनोग्राफी सेंटरों पर दबिश दी. निरीक्षण के दौरान लाइफकेयर सोनोग्राफी सेंटर में फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट नहीं मिला. इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था भी नहीं थी. अधिकारियों ने सेंटर संचालक को नोटिस जारी किया.
टीम ने लाइफकेयर सोनोग्राफी सेंटर, इंदिरा पॉलीक्लीनिक, अपूर्वा सोनोग्राफी सेंटर और सिहोरा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस दौरान मरीजों की सुरक्षा, फायर सेफ्टी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जांची गईं. लाइफके यर सेंटर में मिली कमियों को लेकर अधिकारियों ने संचालक को नियमों के मुताबिक फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराने के निर्देश दिए. साथ ही इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था करने को कहा. अधिकारियों ने बाकी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाएं भी देखीं.
जहां जरूरी सुधार की जरूरत मिली, वहां व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए गए. बीएमओ डॉ. अर्शिया खान ने बताया, "शहर के सोनोग्राफी और अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण किया गया. जहां भी कमियां मिलीं, वहां नोटिस जारी किए गए हैं और व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

