जबलपुर जीआरपी ने उड़ीसा के बरगढ़ में दी दबिश, गांजा की अवैध सप्लाई में लिप्त महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर जीआरपी ने उड़ीसा के बरगढ़ में दी दबिश, गांजा की अवैध सप्लाई में लिप्त महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रेषित समय :20:29:50 PM / Wed, Sep 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जीआरपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध विक्रय एवं लेन-देन के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को बरगढ़, उड़ीसा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है.

जीआरपी के मुताबिक थाना जबलपुर में अपराध धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर महिला आरोपी लीजा रानी साहू, पति साजन साहू, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी बरगढ़, उड़ीसा, की संलिप्तता सामने आई. उक्त आरोपी महिला बरगढ़, उड़ीसा से गांजा की सप्लाई करवा रही थी तथा प्रकरण दर्ज होने के बाद से लंबे समय से फरार चल रही थी. पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी महिला को बरगढ़, उड़ीसा से दस्तयाब कर विधिवत गिरफ्तार किया गया.

आरोपी महिला से पूछताछ एवं प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गांजा के अवैध विक्रय, लेन-देन एवं सप्लाई में उसकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है. कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 15,000/-, जब्त किया गया.

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर उप निरीक्षक संजिवनी राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, प्रधान आरक्षक रविकांत, प्रधान आरक्षक परशुराम, प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, महिला आरक्षक वर्षा एवं मनीषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा प्रकरण में लिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-