जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में गाड़ी संख्या 11705/11706 एक्सप्रेस के रैक को आईसीएफ के स्थान पर एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है.
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक एवं उन्नत डिजाइन से निर्मित होते हैं. पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में इनमें बेहतर सुरक्षा विशेषताएं, अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव तथा उच्च गति पर संचालन की बेहतर क्षमता होती है. हल्के वजन और आधुनिक तकनीकी संरचना के कारण एलएचबी कोच यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सहज एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में सहायक हैं.
गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 3 अक्टूबर 2026 से दोनों दिशाओं में एलएचबी कोच संरचना के साथ संचालित होगी.
एलएचबी रैक की कोच संरचना इस प्रकार होगी:
* 01 एसी 2-टियर कोच (LWACCW)
* 02 एसी 3-टियर कोच (LWACCN)
* 01 एसी 3-टियर इकॉनमी कोच (LWACCNE)
* 01 एसी चेयरकार (सिटिंग) कोच (LWSCZAC)
* 01 स्लीपर कोच (LWSCN)
* 04 चेयरकार द्वितीय (सिटिंग) कोच (LWSCZ)
* 10 सामान्य श्रेणी के कोच (LS)
* 01 गार्ड सह लगेज एवं ब्रेक वैन (LSLRD)
* 01 जनरेटर कार (LWLRRM)
कुल – 22 एलएचबी कोच .

