दमोह में युवक ने की पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, पारिवारिक विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला

दमोह में युवक ने की पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, पारिवारिक विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला

प्रेषित समय :12:15:11 PM / Sat, Sep 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार 19 सितम्बर) सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारका पटेल ने पत्नी खेमा बाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और राजा (1) पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें चारों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही मगरोन थाना पुलिस और दमोह एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. सागर से आईजी, डीआईजी और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी.

छह महीने से चल रहा था विवाद

शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में करीब छह महीने पहले भी विवाद हुआ था. तब पत्नी ने मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस पुरानी शिकायत के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-